दुल्हन अपहरण मामला जाट समाज निष्पक्ष जाँच की मांग

   दुल्हन अपहरण मामला  जाट समाज निष्पक्ष जाँच की मांग 



   
सीकर - राजस्थान के सीकर के नागवा गांव में 17 अप्रैल को दुल्हन अपहरण मामला सामने आया। उसके बाद से ही मामला लगातार सुर्खिया में बना हुवा है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद से ही जाट समाज  निष्पक्ष जाँच की मांग की जा रही है
इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया था.उसके बाद जाट समाज और अन्य समाज के लोगो ने इस मामले में निष्पक्ष जाँच  और जाँच अधिकारी महावीर सिंह राठौर को हटाने की मांग की है। इसको लेकर इन लोगो ने सीकर में  प्रदशन किया
जिसके बाद लोगों द्वारा एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मामले में जिन लोगों को फंसाया गया है वो निर्दोष हैं. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि जाति विशेष के लोगों ने निर्दोष लोगों को फंसाने का षड्यंत्र रचा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस युवती का अपहरण किया जाने का आरोप है उसका भी न्यायालय में बयान लिया जाए. यहां आपको बता दें कि फिलहाल अपह्रत बालिका अपने माता पिता के साथ है.



 

Post a Comment

0 Comments