दुल्हन अपहरण मामला सीकर में आज शाम 5 बजे तक इंटरनेट बंद

दुल्हन अपहरण मामला  सीकर में आज शाम 5 बजे तक इंटरनेट बंद 

          

सीकर धोद क्षेत्र के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में आरोपी के समर्थन में कई संगठनों की ओर से आज से अनिश्चितकाल के लिए सीकर बंद  की घोषणा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवा   पर पाबंदी लगा दी गई है।
। बता दें कि बुधवार को संगठनों से जुड़े लोग कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। यहां प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जांच अधिकारी को बदलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के साथ वार्ता की। लेकिन, सहमति नहीं बन पाई। जिसके बाद सीकर बंद की घोषणा हुई।

आज शाम 5 बजे तक इंटरनेट बंद
जिला कलक्टर सीआर मीना ने बताया कि जिले में इंटरनेट सेवाएं बुधवार रात से गुरुवार शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को मेल भेज दी है।
कानून हाथ में नहीं लेवें
पुलिस ने साफ निर्देश दिए है की जाँच सही की जा रही है। कोई भी आमजन कानून हाथ में नहीं लेवें
और शांति बनाये रखने की अपील की है

आरोपी अंकित पांच दिन की रिमांड पर
आरोपी अंकित  को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है और गुरुवार को दस्तयाब दुल्हन हंसा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर 164 के बयान होने हैं

Post a Comment

0 Comments